उत्तर प्रदेश
ललितपुर: बाबा साहेब की तस्वीर पर पैर रखने का फोटो वायरल, माफी के बाद भी उठे कई सवाल
ललितपुर जिले के ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में एक युवक द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर पर पैर रखने का कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक का नाम अनुज राजपूत है और वह नाबालिग है। उसके पिता अध्यापक बताए जा रहे हैं।




