उत्तर प्रदेश
ललितपुर में पहली बरसात ने खोली विकास कार्यों की पोल
नव निर्मित पुलिया से लेकर बड़ी नहर, नेहरू महाविद्यालय रोड, रावतयाना और चौकाबाग तक जलभराव से हाल बेहाल
ललितपुर। पहली ही तेज बरसात ने शहर में कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर बारिश का पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नव निर्मित पुलिया, बड़ी नहर, नेहरू महाविद्यालय वाली सड़क, रावतयाना और चौकाबाग क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली। कई जगह सड़कें पानी में डूबी नजर आईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई।




