उत्तर प्रदेश
ललितपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
पुलिस लाइंस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का राज्यमंत्री मनोहर लाल, नपा अध्यक्ष सोनाली जैन ने किया शुभारंभ ललितपुर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइंस स्थित मुक्तिधाम मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। परिसर में झूला और झांझी भी सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
राज्यमंत्री ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ
मंदिर के पास स्थित सभागार में रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ‘मन्नू कोरी’, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने किया। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों को संबोधित किया।




