उत्तर प्रदेश
विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, झांसी ले जाते समय तोड़ा दम
ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के खांदी मजरा टेकरी निवासी फूलचंद प्रजापति (45) पुत्र चैनू प्रजापति ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी तालबेहट लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ललितपुर रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।




