उत्तर प्रदेश
एनएच 44 पर यातायात में बाधक बन रहे खड़े वाहन
हवाहवाई साबित हो रहे विभागीय अफसरों के निर्देश
पीताम्बरा टुडे-ललितपुर। तमाम निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग पर हवा हवाई साबित हो रहे हैं। पीताम्बरा टुडे ने रविवार को इसकी हकीकत परखी तो पता चला कि मसौरा बैरियर के आसपास एनएच 44 पर अनेक ट्रक खड़े नजर आए। इस कारण राजमार्ग से निकल रहे राहगीरों व वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी सड़क पर खड़े किए जा रहे वाहनों को राजमार्ग से हटाया नहीं जा रहा है।
इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग वाहन चालकों के लिए सुगम नहीं रहा। इस मार्ग पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे उभर आए हैं तो कई जगहों पर बिजली के पोल उजाले के अभाव में शोपीस नजर आ रहे हैं। मसौरा बैरियर के पास




