उत्तर प्रदेश

शहजाद नदी क्षेत्र में बार बार लग रहा जाम

ललितपुर। शहजाद नदी क्षेत्र में इन दिनों लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के एक साथ निकलने के प्रयास में मार्ग पर जाम लग रहा है और वाहन चालक घंटों तक फंसे रहते हैं।

स्थिति यह है कि जाम को नियंत्रित करने के लिए मौके पर कोई प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। वाहनों की संख्या बढ़ते ही आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है और लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शहजाद नदी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!