ललितपुर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल
बीघा टोल पर सपाइयों ने किया स्वागत, दुर्घटना में मृत बच्चों के घर पहुंचे , परिजनों को दिया हर संभव मदद का आश्वासन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार की रात 10,30 बजे ललितपुर पहुंचे , जहां हाईवे स्थित बीघा टोल पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव , पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । इस के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ग्राम रोड़ा पहुंचे , जहां उन्होंने 23 अगस्त को हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मृत हुए तीन चचेरे भाइयों अंशुल, सनी व अभिषेक पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की , इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।
इस मौके पर शिक्षक विधायक मानसिंह यादव , रामविलास रजक , प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग शत्रुघ्न यादव , नगर अध्यक्ष अभी खजुरिया ,जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल पाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




