उत्तर प्रदेश
ग्राम बंट में लंपी संक्रामक रोग से ग्रसित दिखे जानवर, ग्रामीणों में चिंता
पाली क्षेत्र के ग्राम बंट में पशुओं में लंपी संक्रामक रोग के लक्षण दिखाई देने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पशुपालन विभाग के जिम्मेदारों द्वारा बीते लगभग दो-तीन वर्षों से गांव में पशुओं का वैक्सीनेशन नहीं कराया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई और संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित सीबीओ को निर्देशित किए जाने के बावजूद कथित तौर पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने पाली पशु अस्पताल पर तैनात डॉक्टर को जिला पशुपालन अधिकारी का संरक्षण प्राप्त होने का भी आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने पशुओं के तत्काल उपचार और गांव में वैक्सीनेशन कराए जाने की मांग




