उत्तर प्रदेश
खेत पर काम करते समय किसान को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के बाद बिगड़ी हालतझांसी , मेडिकल कॉलेज रेफर
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम मोहरा में खेत पर काम कर रहे एक 40 वर्षीय किसान को किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। घटना के बाद परिजन घबराहट में तत्काल उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए अलग-अलग जगहों पर ओझाओं के पास ले गए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। समय बीतने के साथ किसान की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे रेफर कर दिया




