उत्तर प्रदेश
बिरधा बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की मौत
ललितपुर। बिरधा बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी कर लौट रहे होमगार्ड के जवान के.एल. गौतम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद उन्हें तत्काल बिरधा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक की तलाश और घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।




