उत्तर प्रदेश
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 81,875 का जुर्माना वसूला
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में आज ललितपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना तथा यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना था।अभियान के दौरान कुल 104 मामलों में ₹81,875 का जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार की टिकट चेकिंग गतिविधियों से रेलवे के राजस्व संरक्षण के साथ-साथ रेल यात्रा में नियमों के पालन को भी बढ़ावा मिलता है।इस अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ के आदित्य कुमार तिवारी, शमशेर खान, श्री मनीष कुमार शुक्ल, संजय कुमार सोनकर, पंकज वर्मा एवं सुश्री आकांक्षा पाराशर का प्रमुख योगदान रहा।




