उत्तर प्रदेश
समोसे का ठेला लेकर जा रहे दुकानदार से मारपीट, धमकी का आरोप
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा के अखाड़े वाली गली में समोसे का ठेला लेकर घर जा रहे तालाबपुरा निवासी प्रदीप कुमार जैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 23 अक्टूबर की रात राजपूत किराना दुकान के सामने तीन लोगों ने शराब के नशे में गाली दी। विरोध करने पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने सदर चौकी घंटाघर में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।




