उत्तर प्रदेश
जिला अस्पताल में अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत
ललितपुर। जिला अस्पताल में भर्ती एक अज्ञात महिला की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही महिला की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार, बीमारी के चलते महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।



