उत्तर प्रदेश
शराब के नशे में हाईवे पर घूम रहा युवक, पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया
ललितपुर (तालबेहट)। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर ककड़ारी नहर के पास शराब के नशे में एक युवक बीच सड़क पर इधर-उधर घूम रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर तेरई फाटक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सड़क से हटाकर सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। प्राप्त जानकारी अनुसार, युवक शराब के नशे में हाईवे पर घूम रहा था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक शिवजीत सिंह ने पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा। कांस्टेबल सोनू विश्वकर्मा और कांस्टेबल सतेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित सड़क से हटाया और उसे उसके घर पहुंचाया।




