उत्तर प्रदेश
अंजनी माता मंदिर विवाद में ट्रस्ट ने उठाई कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
तालबेहट:- कस्बे के पूराकलां बस स्टैंड तिराहा स्थित प्राचीन अंजनी माता मंदिर की व्यवस्थाओं और भूमि के अधिकार को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। स्वर्णकार समाज सेवा ट्रस्ट समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ट्रस्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का हवाला देते हुए उसके अनुपालन की मांग की और कथित रूप से आदेशों के विपरीत गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।




