उत्तर प्रदेश
अण्डेला गांव में भीषण आग, 150 कुंतल भूसा जलकर राख!
20-25 ग्रामीणों की कोशिश भी नाकाम, दमकल की गाड़ी ने दो घंटे बाद पाया आग पर काबू
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा क्षेत्र के ग्राम अण्डेला में धन्नूलाल पुत्र परसादी लोधी के टपरे में रखे करीब 150 कुंतल भूसे में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा भूसा जलकर राख हो गया। घटना से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है।




