उत्तर प्रदेश
यूपी से 50 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रैली में जाएंगे
यूपी से 50 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रैली में जाएंगे: जगदीश चंद्र जांगिड़ ने ललितपुर में कहा-1 नवंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में होगी रैली उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी और पूर्व विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ गुरुवार शाम 5 बजे ललितपुर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर बताया कि 1 नवंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में रैली होगी। इसमें उत्तर प्रदेश से 50 हजार कार्यकर्ताओं को शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है। ललितपुर के सभी ब्लॉक और नगरों से भी कार्यकर्ता रैली में जाएंगे।




