उत्तर प्रदेश

जखौरा में महिलाओं ने एक साथ की करवा चौथ की पूजा, चांद निकलने का बेसब्री से किया इंतजार

 

जखौरा (ललितपुर)। कस्बे में गुरुवार को करवा चौथ का त्योहार महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम होते ही महिलाओं ने एक साथ एकत्रित होकर विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा-अर्चना की और व्रत कथा सुनी। इस दौरान महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की और सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारियां कीं। पूजा के दौरान महिलाओं ने करवा माता से अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!