उत्तर प्रदेश

ललितपुर में यातायात माह का शुभारंभ, डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली

 

एंकर- जनपद ललितपुर में आज 1 नवंबर को यातायात माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन सभागार में किया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं के तीन प्रमुख कारणों नशा, नींद और तेज रफ्तार के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, नींद आने पर वाहन चलाने से बचें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं, व्यापारियों एवं पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

यातायात माह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!