उत्तर प्रदेश

तुवन मैदान में लोधी समाज का शक्ति प्रदर्शन, 2027 चुनाव के लिए ठोकी दावेदारी

 

 

ललितपुर। तुवन मैदान में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का विशाल सजातीय समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। हजारों की संख्या में जुटे समाज के लोगों ने एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में सदर विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर दावेदारी भी प्रमुखता से सामने आई।

 

मुख्य अतिथि साक्षी महाराज, राजवीर सिंह राजू भैया, सांसद मुकेश राजपूत, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ सहित कई सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं ने समाज की एकता, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण पर विचार रखे। खास बात यह रही कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को एक मंच पर सम्मान दिया गया।

 

आयोजक गंधर्व सिंह लोधी बाबूजी ने कार्यक्रम की सफलता पर महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विशाल जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!