उत्तर प्रदेश
बांसी में भरत मिलाप देख भाव-विभोर हुए दर्शक, लक्ष्मण ने काटे शूर्पणखा के नाक-कान
बांसी (ललितपुर)। श्री हनुमान जी टौरिया मेला मैदान में चल रही रामलीला के छठवें दिन भरत मिलाप की लीला ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। राम-भरत के मार्मिक संवादों ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं सुतीक्ष्ण संवाद ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
पंचवटी प्रसंग में शूर्पणखा के विवाह प्रस्ताव ठुकराने और सीता की ओर झपटने पर लक्ष्मण ने उसके नाक-कान काट दिए। स्थानीय कलाकारों के शानदार अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। रामलीला देखने के लिए मैदान में भारी जनसैलाब उमड़ा।




