उत्तर प्रदेश
कलौथरा स्कूल के रास्ते पर कचरा जमा
ललितपुर में कलौथरा स्कूल के रास्ते पर कचरा जमाः बच्चों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा बिरधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कलौथरा के प्राथमिक विद्यालय कलौथरा राकड़ के सामने कचरा जमा है। स्कूल जाने वाले रास्ते पर कचरे के ढेर के कारण बच्चों को रोज परेशानी हो रही है। रास्ते में बच्चों के निकलने तक की जगह नहीं बची है।




