उत्तर प्रदेश
चौकाबाग में गली कीचड़ और दलदल में तब्दील, मंदिर और स्कूल जाने का रास्ता हुआ मुश्किल
ललितपुर में पाइप पेयजल योजना की धीमी रफ्तार से लोग परेशान, एक साल से अधूरी पड़ी पाइपलाइन!
ललितपुर। पाइप पेयजल योजना के तहत चल रहे कार्य की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद पाइपलाइन का काम अधूरा पड़ा है। कहीं पाइप डालकर काम बंद कर दिया जाता है तो कहीं छह-छह महीने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होता। दीपावली के त्योहार पर चौकाबाग स्थित एक बोरवेल्स वाली गली कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है। मंदिर और स्कूल जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा




