उत्तर प्रदेश

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण

अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश

दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने शनिवार को थाना पाली और कोतवाली ललितपुर क्षेत्रांतर्गत संचालित पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा दुकानों पर सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों से सुरक्षा संबंधी इंतजामों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दीपावली के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। वहीं, एएसपी कालू सिंह ने भी कोतवाली ललितपुर क्षेत्र में संचालित पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और लोग सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!