उत्तर प्रदेश
देवगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान महावीर स्वामी का 2553वां निर्वाण महोत्सव, श्रद्धालुओं ने समर्पित किया निर्वाण लाडू
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2553वां निर्वाण महोत्सव श्री देवोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र देवगढ़ में श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्रों एवं देश के विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवगढ़ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी के चरणों में अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए श्रद्धापूर्वक निर्वाण लाडू समर्पित किया और पुण्यार्जन किया।




