उत्तर प्रदेश

मामा के 2 लाख 18 हजार रुपये नहीं मिले तो युवक ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया भर्ती

 

थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आजादपुरा जेके टावर के पास एक युवक द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में डाई (कीटनाशक/विषैला पदार्थ) खा ली। परिजनों ने उसे तुरंत राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रार्थी आकाश बाल्मीक पुत्र राकेश बाल्मीक (निवासी- आजादपुरा, जेके टावर के पास, थाना कोतवाली, जिला ललितपुर) द्वारा थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनके मामा पवन (पुत्र स्व० मुन्नालाल) से राहुल (पुत्र विजय कुमार, निवासी- पठापुरा ध्रुवयाना मोहल्ला) को ₹2,18,000/- चाहिए थे। आरोप है कि राहुल पिछले काफी समय से उनके मामा को गुमराह कर रहा था।

मामा की आर्थिक स्थिति बिगड़ने के बाद और राहुल द्वारा पैसे न देने पर लगातार धमकी दिए जाने से आहत होकर, 11 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 03 बजे पवन ने डाई खा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

पीड़ित पक्ष ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!