खुरा में जनजातीय गौरव सप्ताह पर बिरसा मुंडा खेल मैदान का भव्य लोकार्पण
जनजातीय गौरव सप्ताह के पावन अवसर पर सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा की विधायक निधि से विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत खुरा में निर्मित भगवान बिरसा मुंडा खेल मैदान का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने की। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री, समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग संजय कुमार गोंड मुख्य अतिथि के रूप उपस्थिति में रहे।इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अधिकारों एवं सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनकी स्मृति में विधायक निधि से निर्मित यह खेल मैदान क्षेत्र के युवाओं एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगा। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल सुविधाओं का विस्तार हो और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हों।मुख्य अतिथि. राज्य मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को स्मरण करते हुए जनजातीय समाज के सम्मान, उत्थान एवं सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।खेल मैदान के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं, बच्चों एवं स्थानीय खिलाड़ियों को खेलकूद की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। यह मैदान भविष्य में ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम मे इस अवसर पर श्रीकांत कुशवाहा उपसभापति जिला सहकारी बैंक, अजय पटेरिया प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा, घासीराम सहरिया प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, देशपत कुशवाहा मंडल अध्यक्ष जाखलौन, विजय सिंह परिहार क्षेत्र पंचायत सदस्य, शैलेंद्र प्रताप सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, दीपक मिश्रा, राहुल राजपूत, हर्ष चौबे, जी, एवं ग्राम पंचायत के प्रधान फूलसिंह बुंदेला के साथ समस्त जनप्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




