उत्तर प्रदेश
जिला स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आज, स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिखेगा नौनिहालों का दम!
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 13 नवंबर को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के परिषदीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलों में अपना हुनर दिखाएंगे।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बीएसए रत्नेश कुमार ने विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे।
बीएसए ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।




