उत्तर प्रदेश
महरौनी-सौजना मार्ग पर भीषण हादसा, टैंकर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, दो मासूम बच्चों समेत तीन गंभीर घायल
ललितपुर। रुकवाहा मोड़ के पास तेज रफ्तार तेल टैंकर ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मनमोहन (35) और उनकी पत्नी रिंकी (30) की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों और एक महिला सजनी की हालत गंभीर है। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।




