उत्तर प्रदेश
बीडीओ सौरभ कुमार वर्नवाल का हुआ स्थानांतरण, विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
जखौरा। विकास खंड जखौरा के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सौरभ कुमार वर्नवाल का स्थानांतरण होने पर शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को ब्लॉक परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों और पंचायत सहायकों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।




