उत्तर प्रदेश
जन चौपाल में बीडीओ ने ग्रामीणों से बुनियादी समस्याओं के बारे में जानकारी ली
जन चौपाल में बीडीओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए गांव की बुनियादी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और जरूरतें उनके सामने रखीं। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाए।




