मैहर धाम को निकली साइकिल यात्रा

ढोल नगाड़ों के साथ मां के भक्त साइकिल से हुए रवाना
ललितपुर। मां शारदा के प्रति शहर के लोगों की अटूट श्रद्धा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हर साल शहर से अनेक भक्त साइकिल पर सवार होकर मैहर धाम जाते हैं। ऐसा करते हुए 33 साल हो गए हैं। बृहस्पतिवार को श्री दुर्गा शक्ति सेवा साइकिल यात्रा समिति के तत्वावधान में मोहल्ला नेहरू नगर स्थित श्री सिंह वाहिनी माता मंदिर एवं हनुमान मन्दिर (पतरुआ धाम) से साइकिल यात्रियों को जय मां शारदा माता ( मैहर धाम) के लिये रवाना किया गया। साइकिल यात्रियों के जत्थे ने मैहर रवाना होने से पहले श्री दुर्गा शक्ति सेवा साईकिल यात्रा समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह उर्फ रमेश दाऊ के मार्गदर्शन में मंदिर के पुजारी बाबा प्राण किशन दास ने विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया। वहीं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कडंकी ने श्री सिंह वाहिनी माता मन्दिर एवं हनुमान मन्दिर पहुंचकर माता रानी के समक्ष एवं हनुमान बब्बा के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने मन्दिर के पुजारी बाबा प्राण किशन दास महाराज को फूलमाला पहनाई।
——————–
इनका हुआ स्वागत
श्री दुर्गा शक्ति सेवा साईकिल यात्रा समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह उर्फ रमेश दाऊ ने तिलक लगाकर व फूलमाला पहनाकर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कडंकी व एडवोकेट ग्रहण जैन का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कडंकी का देवेन्द्र राय ने बैच लगाकर स्वागत किया। इसी प्रकार नेहरू नगर वार्ड नम्बर 3 के पार्षद प्रतिनिधि विवेक दरौनियां ने एडवोकेट ग्रहण जैन का बैच लगाकर स्वागत किया। जय मां शारदा माता (मैहर धाम) के दर्शन करने जा रहे साईकिल यात्रियों का मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कडंकी ने तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर व अंग वस्त्र उड़ाकर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।
———————–
साइकिल यात्रियों को दिखाई हरी झंडी
जय मां शारदा माता के दर्शन जा रहे साइकिल यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान साइकिल यात्रियों को यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं दी गई। साइकिल यात्रा 34 वें वर्ष में प्रवेश कर गई है।
————-
भक्तों का हुआ भव्य स्वागत
मोहल्ला नेहरू नगर में साइकिल यात्रियों का जगह- जगह गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं, माताओं, बहनों ने भी साइकिल यात्रियों को तिलक लगाकर व फूलमाला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मोंटी रायकवार ने भी साइकिल यात्रियों को तिलक लगाया और फूलमाला पहनाई, साथ ही पानी, लस्सी, केला, सेव का वितरण किया।
——————
छह अक्टूबर को मैहर धाम पहुंचेगी यात्रा
ढोल नगाड़ों के साथ निकली साइकिल यात्रा छह अक्टूबर को मैहर धाम पहुंचेगी। यात्रा जाते समय अनेक माताओं, बहनों एवं श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। उधर, राकेश सिंह तोमर ने बताया कि 3 अक्टूबर को रामजानकी बाग, 4 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर नगरपालिका, 5 अक्टूबर को देवेन्द्र नगर रामजानकी मन्दिर में रात्रि विश्राम, 6 अक्टूबर को शाम को जय मां शारदा माता (मैहर धाम) पहुंचेंगे। 7 अक्टूबर को जय मां शारदा माता (मैहर धाम) में दर्शन करेंगे।
—————-
ये हैं साइकिल यात्री
जय मां शारदा माता (मैहर धाम) को जाने वाले साइकिल यात्रियों में राकेश सिंह तोमर, आशाराम रायकवार उर्फ लल्लू भैया, सुरेन्द्र रायकवार, मूलचन्द कुशवाहा, अभय रायकवार, अमित रायकवार, रामबाबू शामिल हैं। इस दौरान मंदिर के पुजारी बाबा प्राण किशन दास महाराज, श्री दुर्गा शक्ति सेवा साईकिल यात्रा समिति अध्यक्ष सरदार सिंह उर्फ रमेश दाऊ, उपाध्यक्ष हरदास कुशवाहा कक्का, बद्री विश्वकर्मा, दुर्गा कुशवाहा, अंगद रायकवार, हरीशंकर विश्वकर्मा, सुनील साहू, अंकुर यादव, जितेन्द्र परिहार, बृजेश साहू, रोहित ठाकुर, देवेन्द्र राय सहित मोहल्ले के अनेक लोग उपस्थित रहे।