उत्तर प्रदेश

ललितपुर: हत्या के प्रयास मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित गिरफ्तार

ललितपुर। कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रिफाद उर्फ रिफआन खान निवासी गोविन्दनगर और अरबाज खां निवासी डोंगराकला, हाल निवासी गोविन्दनगर को 16 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।

दोनों के खिलाफ धारा 352, 115(2), 109, 351(3) बीएनएस और एससी, एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। आरोप है कि 30 अगस्त को वादी गब्बर अहिरवार के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देना, हमला कर पिटाई करना और जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में एक अन्य वांछित अभियुक्त खालिद पठान उर्फ बादशाह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!