उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
तेज रफ्तार टैंकर ने मारी टक्कर
तीन लोग घायल, महिला की हालत गंभीर
ललितपुर। तालबेहट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे झांसी से ग्वालियर रेफर किया गया है। ग्राम झरर निवासी तोरन ने थाना तालबेहट में दी तहरीर।
पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए), 125(बी) और 324(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि टैंकर चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



