उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, युवक घायल
बिरधा क्षेत्र के खितवांस रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल व्यक्ति ने अपना नाम रतिराम राजपूत निवासी बम्होरी मड़ावरा बताया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




