उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सड़क जाम मामले में 17 नामजद सहित 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

 

 

ललितपुर। थाना पूराकलां पुलिस ने युवक आशीष कुशवाहा की हत्या के बाद शव रखकर सड़क जाम करने के मामले में 17 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

दर्ज मुकदमे में हरीराम पुत्र जगदीश कुशवाहा, कामता पुत्र कल्लन कुशवाहा, रामेश्वर पुत्र इमरत कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा पुत्र रामदयाल, प्रकाश कुशवाहा पुत्र रामसेवक, लल्लू पुत्र रामदयाल, राकेश पुत्र रामदयाल, खुशी पुत्र रघुनाथ, द्वारका पुत्र कुन्जी, हरीलाल पुत्र कल्लन, अरविंद पुत्र चन्ना, राम सिंह पुत्र सभापति, जगदीश पुत्र शिवदयाल, जगदीश पुत्र फुन्दा, मुलाम पुत्र फुन्दा, सुखदास पुत्र फुन्दा तथा प्रभू पुत्र फुन्दा को नामजद किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार जाम से करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। आरोपियों के खिलाफ धारा 189(1), 132, 285 व 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!