उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

कबराटा तालाब बना काल: नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

 

टीकमगढ़ | बड़ागांव थाना क्षेत्र

टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कबराटा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जिससे डूंडा गांव में मातम का माहौल छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतकों की पहचान 14 वर्षीय कृष्णा पुत्र अरुण वंशकार (निवासी सिमरधा, उत्तर प्रदेश) और 13 वर्षीय देवा पुत्र कमलेश वंशकार (निवासी डूंडा गांव) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कृष्णा अपनी मां के साथ ननिहाल आया हुआ था और देवा उसका ममेरा भाई था।

नहाने गए, वापस नहीं लौटे

रविवार दोपहर दोनों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन गांव में कोई सुराग नहीं मिला।

तालाब किनारे मिले कपड़े, बढ़ी आशंका

खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को कबराटा तालाब के किनारे दोनों बच्चों के कपड़े मिले, जिसके बाद अनहोनी की आशंका गहरा गई।

मशक्कत के बाद मिले शव

ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर तलाश शुरू की और काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों के शव पानी में डूबे हुए मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम के बाद सौंपे गए शव

सोमवार को बड़ागांव अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने तालाब किनारे सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की निगरानी को लेकर चिंता जताई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला डूबने का ही प्रतीत हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!