उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ट्रक और लोडिंग में भीषण भिडंत, आधा दर्जन से अधिक घायल

बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा में हाई बे स्थित हर्षित ढावा के पास मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बबीना से ललितपुर की और जा रहे कंटेनर क्रमांक एचआर 55 बीसी 5785 जैसे ही बड़ौरा के पास पहुंचा तभी उसका आंगे का दाहिना टायर फट गया और कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करता हुआ दूसरी तरफ पहुंच गया जहां कड़ेसरा तालबेहट जिला ललितपुर की ओर से आ रही लोडिंग आपे क्रमांक यूपी 93 ईटी 4314 में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक दर्जन से अधिक सवारी सवार थी सभी लोग कड़ेसरा से बबीना के भेल हाट बाजार सब्जी बेचने जा रहे थे चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर एकत्रित हो गए सूचना थाना पुलिस को दी गई सूचना पाकर एस आई नकुल सिंह, एस आई श्याम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना भेजा गया

जहां पर गंभीर रूप से घायल 6 लोगों फूला देवी, लोडिंग आपे ड्राइवर आकाश कुशवाहा , शांति देवी , सुमन कुशवाहा , रामसखी कुशवाहा, एवं रामकुंवर कुशवाहा सभी निवासी ग्राम कड़ेसरा, तालबेहट जिला ललितपुर को झांसी मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। जबकि अन्य 5 घायलों आनंद कुशवाहा, शांति कुशवाहा, दयाराम, रिंकी, एवं गनेशी कुशवाहा को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर एक ही साइड से आवागमन सुचारू कराया गया क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाया गया कंटेनर मेवात नुहू से हैदराबाद जा रहा था,,,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!