उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मड़ावरा में बाइक से गिरी महिला गंभीर घायलः एक बाइक पर 6 लोग सवार थे, अमझरा धाम भंडारे में शामिल होने जा रहे थे

 

ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम गिदवाहा के समीप मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह एक बाइक पर अपने परिवार के साथ अमझरा धाम जा रही थी, तभी अचानक बाइक से उछलकर नीचे गिर गई। महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मड़ावरा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

 

जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के महुवाछालो निवासी पूजा (30) पत्नी मनोज कुछ दिनों से अपने मामा के घर ग्राम जासोडा में रुकी हुई थीं। मंगलवार को वह अपने पति, एक रिश्तेदार और तीन बच्चों सहित कुल छह लोगों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर ललितपुर के अमझरा धाम में एक भंडारे में शामिल होने जा रही थीं।

 

वे लोग अभी गिदवाहा गांव के समीप ही पहुंचे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पूजा उससे उछलकर नीचे जा गिरी। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गईं। बाइक चालक ने घटना स्थल से करीब 50 फीट दूर जाकर बाइक को नियंत्रित किया।

 

हादसे के बाद घायल महिला को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों द्वारा घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!