उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ग्रामीण के कई दिनों से चक्कर, ग्राम सचिव पर लापरवाही के आरोप

 

 

 

बरखेरा निवासी प्रमोद का दावा— फोन नहीं उठाते सचिव, ब्लॉक में घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो रहा काम

 

 

 

बिरधा (ललितपुर)। विकास खंड बिरधा की ग्राम पंचायत बरखेरा के निवासी प्रमोद ने ग्राम सचिव आलोक दुबे पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रमोद का कहना है कि वह पिछले एक सप्ताह से परिवार रजिस्टर की नकल पर हस्ताक्षर कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कार्य नहीं हो पाया है।

 

प्रमोद ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से वह लगातार बिरधा ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार फोन करने के बावजूद सचिव कॉल रिसीव नहीं करते। व्हाट्सएप पर “आ रहे हैं” का संदेश मिलता है, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी सचिव नहीं पहुंचते।

 

प्रमोद ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम सचिव आलोक दुबे न तो नियमित रूप से गांव आते हैं और न ही ब्लॉक कार्यालय में समय पर उपलब्ध रहते हैं, जिससे ग्रामीणों को अपने जरूरी कार्यों के लिए बार-बार परेशान होना पड़ता है। इन आरोपों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रमोद अपनी शिकायत बताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सचिव नियमित रूप से गांव और ब्लॉक कार्यालय में उपलब्ध रहें तो लोगों को अनावश्यक रूप से चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!