उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

दो माह की कड़ी मशक्कत के बाद टप्पेबाज गिरफ्तार

 

 

व्यापार मंडल ने बानपुर पुलिस का किया सम्मान

 

बानपुर (ललितपुर)। कस्बा बानपुर में दो माह पूर्व हुई टप्पेबाजी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद व्यापारियों ने पुलिस टीम का सम्मान कर सराहना व्यक्त की।

जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को बस स्टैंड चौराहे पर जिला पंचायत की दुकानों में संचालित शिव शक्ति ज्वेलरी पर एक व्यक्ति ग्राहक बनकर पहुंचा। उसने दुकानदार से हाथ में पहनी हुई अंगूठी जैसी अंगूठी दिखाने की मांग की। दुकानदार ने अपनी अंगूठी उतारकर उसे दिखा दी। इसी दौरान अन्य ग्राहकों के आने से दुकानदार व्यस्त हो गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी अंगूठी लेकर वहां से फरार हो गया और पास में खड़ी चार पहिया वाहन से भाग निकला।

कुछ देर बाद दुकानदार को ग्राहक के गायब होने का पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पूरी घटना रिकॉर्ड मिली। मामले की जानकारी व्यापार मंडल एवं पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन अलीगढ़ जिले में पंजीकृत पाया गया।

पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर बानपुर कस्बे से लगभग तीन किलोमीटर दूर पुतलीघाट नदी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अंगूठी बेचकर प्राप्त किए गए 36 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

टप्पेबाजी की घटना का सफल खुलासा होने पर कस्बे के व्यापारियों में खुशी का माहौल है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी अरूण तिवारी, कस्बा इंचार्ज विकास यादव एवं पुलिस टीम का शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उनकी कार्यशैली की सराहना की।इस अवसर पर व्यापार मण्डल नगराध्यक्ष प्रमोद कुमार सर्राफ, भूपेंद्र सिंह परमार, मनोज कुमार चौधरी, राजीव राजा परमार, प्रेमकुमार कुशवाहा, सोनू मामा, समद पठान, शक्ति सोनीं, हरचरन नामदेव,जिला पंचायत सदस्य आशीष रावत, रिंकू झां, आनंद कुमार चौधरी, शिवा सोनी,आदि शामिल रहें!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!