उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
मुखबधिर किशोरी से दुष्कर्म की वारदात
ललितपुर। जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में एक मुखबधिर किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में अस्त-व्यस्त हालत में मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया और परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।




