उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

दबंग ने किशोर पर लोहे की रॉड से हमला किया

तालबेहट के रानीकोडर गांव में घटना, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के हर्षपुर गांव के मजरा रानीकोडर में रविवार रात एक किशोर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

 

घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, किशोर दूध की डेयरी पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान गांव में ही एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में किशोर को गंभीर चोटें आईं।

 

घटना के बाद परिजन घायल किशोर को लेकर तालबेहट कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने हमले के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

डॉक्टर सूरज ने बताया कि घायल किशोर को प्राथमिक उपचार दिया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!