उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान, दो मासूम बच्चों का उजड़ गया संसार; गांव में पसरा मातम

 

 

जखौरा (ललितपुर): थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम थनवारा में रविवार रात एक 28 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही जखौरा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी, 5 वर्षीय बेटे और 3 वर्षीय बेटी को छोड़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के कारणों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!