उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
जमींनी विवाद के चलते दो पक्षों में चले लाठी डंडें, सात लोग घायल
ललितपुर। बुधवार की शाम जमींनी विवाद के चलते दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इस मारपीट में एक पक्ष की महिला सहित चार लोग, तो दूसरे पक्ष के महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए लाया गया।
थाना बानपुर अंतर्गत कस्बा निवासी घायल हुए 27 वर्षीय आंनद सिंह यादव पुत्र सूरज सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम 4 बजे के दरम्यान जमींन नपाई करने के लिए चकबंदी के अधिकारी आए हुए थे। तभी दूसरे पक्ष के गजा अपनी पत्नी बच्चों सहित 12 से 13 लोगों के साथ आए
और 49 वर्षीय मां मीना के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। जब वह व उसका पिता सूरज सिंह एवं भाई नरेन्द्र सिंह बचाने आए, तो उन पर भी लाठी डंडों से मारपीट कर दी,




