उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

राजेंद्र आत्महत्या कांड प्रेमिका गिरफ्तार भेजा जेल

 

विवेचना के दौरान सपना को संलिप्तता ही उजागर

मड़ावरा कस्बे के बहुचर्चित राजेंद्र झा आत्महत्या मामले में विवेचना के दौरानएक नया मोड़ आ गया जिसमें मृतक राजेंद्र को प्रेमिका सपना गंधर्व को संलिप्तता भी उजागर हो गई। मृतक के परिजनों एवं वादी के बयानों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मड़ावरा पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को सपना पुत्री भारतदास गंधर्व निवासी ग्राम बहादुरपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि कस्बा निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र झा पाने परिवार से अलग किराए के मकान में सपना गंधर्व के साथ रिलेशन में रहता था जिसकी लाश बीती 17 जुलाई को संदेहास्पद हालातों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। मामले में मृतक के भाई अरविंद्र की तहरीर पर मड़ावरा पुलिस द्वारा रनगांव निवासी छोटू एवं चंदनसिंह समेत सौरभ खटीक, मनीष खटीक, अरविंदसिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में आपराधिक मुकदमा पंजीकृत किया गया।तहरीर में आरोप है कि सपना से प्रेमप्रसंग के चलते चंदनसिंह, छोटू, सौरभ खटीक, मनीष खटीक निवासीगण ग्राम रनगांव एवं कालूसिंह निवासी मड़ावरा उससे रंजिश रखते थे और उसको प्रताड़ित कर रहे थे जिसके चलते राजेंद्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!