उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
‘आई लव तालबेहट’ सेल्फी प्वाइंट के पास गंदगी का अंबार
आई लव तालबेहट’ सेल्फी प्वाइंट के पास गंदगी का अंबार ललितपुर के तालबेहट तहसील परिसर और ‘आई लव तालबेहट’ सेल्फी प्वाइंट के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां की चोक नालियां और कचरे के ढेर स्थानीय निवासियों और लगभग 100 गांवों से आने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।
सेल्फी प्वाइंट के पास की नालियां लंबे समय से साफ न होने के कारण पूरी तरह चोक हो चुकी हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में तीव्र दुर्गंध फैल रही है। सौंदर्यकरण के लिए लगाए गए इस बोर्ड के आसपास पॉलिथीन, डिस्पोजल और अन्य कचरे के ढेर जमा हैं। स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि कई महीनों से यहां सफाई नहीं हुई है।




