उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
अवैध हथियारों के साथ कुछ युवक को पुलिस ने पकड़ा
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम नुनवाली में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा लिया। पुलिस ने युवकों के कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक नुनवाली क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।




