उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

चलती दक्षिण एक्सप्रेस में छात्रा का आईफोन चोरी

 

जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

ग्वालियर स्टेशन के पास चार्जिंग पर लगा था मोबाइल

ललितपुर। दिल्ली से ललितपुर आ रही दक्षिण एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक छात्रा का महंगा आईफोन चलती ट्रेन से चोरी हो गया। घटना उस समय हुई जब मोबाइल कोच में चार्जिंग सॉकेट पर लगा हुआ था। काफी तलाश के बाद भी फोन नहीं मिलने पर पीड़िता के पिता ने जीआरपी ललितपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के शाहदरा थाना क्षेत्र के फर्श बाजार निवासी धर्मेंद्र खन्ना अपनी पुत्री सृष्टि खन्ना के साथ हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 12722 दक्षिण एक्सप्रेस के बी-3 कोच, सीट संख्या-50 पर सवार होकर ललितपुर आ रहे थे। बताया गया कि सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे, जब ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन के आसपास पहुंची थी, उस दौरान सृष्टि खन्ना का गुलाबी रंग का एप्पल आईफोन चार्जिंग प्वाइंट पर लगा हुआ था। यात्रा के दौरान सभी लोग सो गए। कुछ देर बाद जब उनकी आंख खुली तो चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन गायब मिला। यात्रियों और कोच में काफी खोजबीन की गई, लेकिन फोन का कोई सुराग नहीं लगा। जीआरपी थाना ललितपुर में लिखित तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 305(सी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!