उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बुढ़वार मार्ग पर नकाबपोश दबंगों का हमला, इलाज के दौरान पिता की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जाम

 

 

ललितपुर के बुढ़वार मार्ग पर नकाबपोश दबंगों द्वारा एक ही परिवार के सदस्यों पर किए गए कथित हमले के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया।

 

घटना से नाराज़ परिजनों ने सदन शाह चौराहे पर मृतक का शव रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा।

 

स्थिति को देखते हुए सिविल लाइन थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी होने की बात कही है।

 

मृतक के परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!